लड़कियों का फैशन – सदाबहार है बांधनी प्रिंट जिसमें आप दिखेंगी हमेशा खूबसूरत
वैसे तो बाजार में बहुत सारे वैस्टर्न आउटफिट मौजूद है मगर इंडियन देशी आउटफिट हमेशा सदाबहार रहेंगे। चुलबुली लड़कियों के ऊपर रंग बिरंगे कपड़े खूब खिलते हैं फिर वो चाहे स्कूल जाने वाली लड़कियां हों या ऑफिस में काम करने वाली लड़कियां। कपड़े हर तरह के पहनने चाहिए विदेशी के साथ-साथ देशी ताकि लड़कियों का लुक और स्टाईल बदलता रहे।
आज हम बात करेंगे स्वदेशी स्टाईल जो खासकर बांधनी प्रिंट के नाम से जाना जाता है। बांधनी प्रिंट कई रंगों से मिश्रित कपड़े होते हैं जिनपर चित्तीदार , छींटदार छोटे बड़े आकर्षक डिज़ाइन बने होते हैं। बांधनी प्रिंट में अनेक प्रकार के गारमेंट्स आते हैं जिसे लड़कियां कॉलेज , पार्टी , त्यौहार या शादी में पहन कर जा सकती हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत और आरामदायक होते हैं।
अगर आपने अभी तक बांधनी प्रिंट का परिधान नहीं पहना है तो आप नीचे दिए हुए बांधनी आउटफिट पहन सकतीं हैं –
>> बांधनी कुर्ते
>> बांधनी लहंगे
>> बांधनी प्लाज़ो
>> बांधनी साड़ी
>> बांधनी दुपट्टा
>> बांधनी सूट
ट्रेडिशनल ड्रेस में बांधनी खूब पसंद किया जाता है मगर जैसे-जैसे इस प्रिंट की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है यह अब मॉडर्न परिधानों में भी शुमार होता जा रहा है। रंग बिरंगे कलर और छींटदार प्रिंटिंग ही इसके आकर्षण का मुख्य कारण है जो हर उम्र की लड़कियों पर जंचता है। बांधनी प्रिंट को आप कई कॉम्बिनेशन के साथ धारण कर सकतीं हैं जैसे अगर आप बांधनी कुर्ता लें और उसपर पटियाला सलवार तो यह और जंचता है। इसी तरह आप बांधनी गारमेंट्स को अपने अनुसार मिक्स करके पहन सकतीं हैं।
1 – पटियाला सूट, सेमी पटियाला, अफगानी सलवार, चूड़ीदार सूट के साथ बांधनी दुपट्टा लड़कियों को अट्रैक्टिव लुक देता है।
2 – टैंक टॉप के साथ लड़कियां बांधनी प्लाज़ो भी पहन सकती हैं जो एकदम धमाकेदार लगता है।
3 – फ्रेंड्स कि शादी या त्योहारों में आप बांधनी लहंगा एकबार जरूर पहनकर देखें ये आपको पुराने लहंगों से ज्यादा स्टाइलिश दिखेंगे।
4 – जवां लड़कियां या जवां शादीशुदा महिलाएं बांधनी प्रिंट की साड़ी में गजब लगेंगी।
ऊपर दिए हुए फोटो में साफ़ देखा जा सकता बांधनी प्रिंटेड देशी परिधान कितने सुन्दर और मोहक लग रहे हैं। यह लुक लड़कियां अपनी समझदारी के साथ और भी बेहतर बना सकती हैं क्योंकि बांधनी कपड़ों को अन्य ऑउटफिट के साथ मिक्स करके पहनने का चलन भी आजकल दिखाई दे रहा है। सिर्फ आकर्षक प्रिंटिंग से ही बांधनी कपड़े बड़े हैवी दिखाई देते हैं जिनको शादी या किसी फ्रेंड्स पार्टी में पहनकर जाया जा सकता है। गर्मी के दिनों में हल्के, आरामदायक और जिनको आसानी से संभाला जा सके वैसे कपडे ही पहने जाते हैं ऐसे में सभी लड़कियां बांधनी प्रिंटिड गारमेंट्स जरूर पहना सकती हैं।