महिला फैशन जूलरी का बदलता ट्रेंड

Mahila-Abhushan-Womens-top-5-latest-Jewellery-Trend-in-Hindi

फैशन इंडस्ट्री में कई प्रयोग किए जा रहे हैं जिनके चलते फैशन की दुनिया का स्वरूप बदलता चला जा रहा है। यही कारण है कि वर्तमान समय में फैशन जूलरी का चलन बहुत हद तक बदल चुका है। आज के वक्त में महिलाएं खासे तौर पर ज्वैलरी से अपना अलग फैशन सेंस को प्रदर्शित करती हैं। ज्वेलरी हमेशा हमारे लुक को और भी आकर्षक बना देती है। तो चलिए आज हम बात करते हैं उन 6 ज्वैलरी की जिन्होंने Fashion Industry में Women’s Jewellery के परिदृश्य को परिवर्तित कर दिया है।

1- एंकलेट Anklet Jewellery

यदि सरल भाषा में परिभाषित किया जाए तो एंकलेट पायल का आधुनिक विकल्प है। आजकल महिलाएँ अलग-अलग तरह के एंकलेट को पहनना पसंद करती हैं एंकलेट में चैन एन्क्लेट, हार्ट डिज़ाइन एन्क्लेट, फ्लोरल पैटर्न एन्क्लेट, जिप्सी एन्क्लेट को सबसे अधिक प्रयोग में लिया जाता है।



2- नैकलेस Necklaces Jewellery

यदि आपको लुभावने नैक-पीस पहनने का शौक है तो आप नेकलेस के मॉडर्न ट्रेंड से ज़रूर वाकिफ़ होंगी। फिर भी आपकी जानकारी के लिए मैं आपको बताना चाहूँगी कि आजकल फैशन जूलरी में प्रिंसेस नैकलेस, बिब नैकलेस, मैटिनी नैकलेस, डॉग कॉलर नैकलेस को विशेष रूप से पसंद किया जा रहा है।

3- रिंग्स Rings Jewellery

रिंग्स का नाम सुनते ही हर महिला के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इसकी वजह यह है कि रिंग एक ऐसा फैशन स्टेटमेंट है जो कभी पुराना नहीं होता और सदा खूबसूरत लगता है। यही कारण है कि अंगूठियों का काफी बदला हुआ अवतार अब हमें देखने को मिल रहा है यदि रिंग्स की बात की जाए तो हार्ट शेप्ड रिंग्स, प्रिंसेस कट रिंग्स, कुशन कट रिंग्स, रेडिएंट कट रिंग्स और राउंड कट रिंग की खास माँग की जा रही है।




4- इयररिंग्स Earring Jewellery

इयररिंग्स फैशन ज्वेलरी का एक ऐसा हिस्सा जो कि महिलाओं के चेहरे को संपूर्णता प्रदान करता है। कभी भी कोई अटायर इयररिंग्स के बिना पूरा नहीं हो पाता। इसी सच के चलते आज ईयर रिंग की बेहतरीन डिज़ाइन इस समय देखने को मिलती है। यदि इयररिंग्स के हिस्से पर ध्यान दिया जाए तो स्टड इयररिंग्स, हूप इयररिंग्स, डेंगल इयररिंग्स, ड्रॉप इयररिंग्स, ईयर कट्स का पुरज़ोर चलन है।

5- स्टाइलिश हेयर बैंड Stylish Hair Band Jewellery

हेयर स्टाइल्स को और भी आकर्षक बनाने के लिए अलग-अलग तरह के हेयर बैंड का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिनमें से स्पार्कल हेयरबैंड, ब्रॉडबैंड फ्लोरल हेयर ज्वेलरी एथनिक मांग टीका, चैन मांग टीका सोबर हेयर बैंड, सिंगल लेयर हेयर बैंड मुख्य रूप से महिलाओं के द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। यही कारण है कि अब हेयर ज्वेलरी का भी एक अलग वर्चस्व स्थापित होता चला जा रहा है। साथ ही साथ ज्वेलरी मेकर्स को भी हेयर जूलरी बनाने की खास सीट दी जा रही है।




6- वेस्ट चैन Waist Chain Jewellery

वेस्ट चैन अपने आप में एक कलात्मक जूलरी का रूप है आजकल लड़कियाँ वेस्ट चैन पहनना इतना अधिक इसलिए पसंद करती है क्योंकि यह उनके पारंपरिक अवतार को एक नया आधार प्रदान करता है। अगर वेस्ट चेन के प्रकारों पर नजर डाली जाए तो हमें पता चलेगा कि अब क्रोसओवर वेस्ट चैन, पर्ल वेस्ट चैन, टैंगल्ड वेस्ट चैन, डबल लेयर वेस्ट चैन प्राथमिक तौर से बाज़ारों में छाए हुए हैं।

उम्मीद है कि मेरा यह लेख सभी महिलाओं को खास तौर से पसंद आएगा। यह जूलरी आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगाने में सक्षम है।




लेखिका:
वैदेही शर्मा